बजरंग पूनिया कौन है, जीवन परिचय – Bajrang Punia Biography in Hindi, CWG 2022

[Bajrang Punia Biography in Hindi, kaun hai, networth, wife, brother, medals, awards, date of birth, birthplace, education, tokyo olympics, commonwealth games 2022 (cwg 2022)]

Bajrang Punia Biography in Hindi, kaun hai, networth, wife, commonwealth games 2022 (cwg 2022) – बजरंग पूनिया ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में रेसलिंग (wrestling) में गोल्ड मेडल जीतकर भारत का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया है। पूनिया ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पुरुष वर्ग के 65 किलो ग्राम भार वर्ग में फाइनल में कनाडा के रेसलर को 9-2 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इससे पहले टोक्यो ओलंपिक (tokyo olympics) 2021 में बजरंग पूनिया ने कांस्य पदक अपने नाम किया था।

बजरंग पूनिया ने जीवन में आने वाली कठिनाइयों को पार करते हुए रेसलिंग में अपना जीवन समर्पित कर दिया और आज उनकी जीवन में कुछ करने की ललक ने भारत का नाम चारों तरफ फैला दिया। इस लेख में बजरंग पूनिया के जीवन परिचय (Bajrang Punia Biography in Hindi), बज्रण पूनिया कौन है (bajran punia kaun hai), बजरंग पूनिया की नेटवर्थ (networth), पत्नी (wife), भाई (brother), मेडल्स (medals), पुरस्कार (awards), जन्मतिथि (date of birth), जन्मस्थान (birthplace), शिक्षा (education) से सम्बंधित सभी प्रकार की जानकारी देंगे।

Quick Links

बजरंग पूनिया का जीवन परिचय एक नजर में (Bajrang Punia Biography in Hindi)

bajrang punia biography in hindi
Bajrang Punia Biography in Hindi
पूरा नामबजरंग पूनिया
जन्मतिथि (Date of Birth)26 फरवरी 1994
जन्म स्थानखुदान गाँव, झज्जर हरियाणा
वर्तमान निवास (Current Place)दिल्ली
पिता का नामबलवान सिंह पूनिया
माता का नामओमप्यारी पूनिया
शादी25 नवंबर, 2020
पत्नी का नाम (Wife)संगीता फोगाट
धर्म (Religion)हिंदू
जाति (Caste)जाट
खेल (Sport)फ्रीस्टाइल रेसलिंग (Freestyle wrestling)
कोच का नामएम्जारियास बेन्टिनिडी
कॉलेजमहर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी, हरियाणा
अवार्ड (Awards)अर्जुन अवार्ड, पद्मश्री पुरस्कार, राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार
राष्ट्रीयताभारतीय
हाइट (Height)1.66 m
वजन (Weight)65 किलोग्राम

बजरंग पूनिया का जन्म एवं परिवार (Bajrang Punia Birth & Family)

बजरंग पूनिया का जन्म 26 फरवरी 1994 को हरियाणा के झाझर जिले के खुदन गाँव में हुआ था। बजरंग पूनिया के पिता का नाम बलवान सिंह पूनिया और माता का नाम ओमप्यारी पूनिया है। बजरंग पूनिया के पिता बलवान सिंह पूनिया भी पेशेवर पहलवान रह चुके हैं।

बजरंग पूनिया के भाई का नाम हरिंदर पुनिया है। बजरंग पूनिया की पत्नी का नाम संगीता फोगाट है। इसके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। बजरंग के सपने पूरे करने के लिए इनके पिताजी ने सब कुछ दांव में लगा दिया। इन्होंने सात साल की उम्र से ही कुश्ती शुरू कर दी और पिता ने इसमें पूरा सहयोग किया ।

बजरंग पूनिया शादी एवं पत्नी (Bajrang Punia Wife)

बजरंग पूनिया की पत्नी का नाम (Bajrang Punia Wife Name) संगीता फोगाट है। बजरंग पूनिया और संगीता फोगाट की शादी 25 नवंबर, 2020 को हुई। संगीता फोगाट भी एक चर्चित पहलवान हैं। संगीता फोगाट के पिता द्रोणाचार्य अवॉर्डी महावीर फोगाट हैं। संगीता की बहनें गीता, बबीता, ऋतु फोगाट भी पहलवान हैं।

bajrang punia wife sangeeta phogat

बजरंग पूनिया की जाति व धर्म (Bajrang Punia Caste)

बजरंग पूनिया एक जाट परिवार से सम्बन्ध रखते हैं। बजरंग पूनिया का धर्म हिन्दू है। इनकी नागरिकता भारतीय है।

बजरंग पूनिया की शिक्षा (Bajrang Punia Education)

बजरंग पूनिया की प्रारम्भिक शिक्षा अपने गाँव से ही हुई है। इसके बाद इन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से स्नातक की शिक्षा हासिल की। बजरंग पूनिया ने भारतीय रेलवे में टिकट चेकर (TTE) का भी काम किया है।

बजरंग पूनिया को प्राप्त पुरस्कार (Bajrang Punia Awards)

  • बजरंग पुनिया को साल 2015 में भारत सरकार द्वारा अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया।
  • साल 2019 में सेंट्रल गवर्नमेंट की तरफ से पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया।
  • साल 2020 में फिक्की इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड
  • 29 अगस्त 2019 में भारत के सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

बजरंग पूनिया कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में गोल्ड मेडल विनर (Bajrang Punia Gold Medal Winner commonwealth 2022)

बजरंग पूनिया ने कामनवेल्थ गेम्स 2022 में पुरुषों की फ्रीस्टाइल 65kg वर्ग के फाइनल में कनाडा के खिलाड़ी लैचलन मैकलिन को 9-2 से मात देकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इन्होंने क्वॉर्टरफाइनल में मारीशस के जीन बानडोऊ को 6-0 से हराया। सेमीफाइनल बाउट में इंग्लैंड के जॉर्ज राम को 10-0 से शिकस्त दी।

बजरंग पूनिया मेडल (Bajrang Punia Medal)

बजरंग पूनिया के नाम अब तक कुल 5 गोल्ड, 3 ब्रोनज, 4 सिल्वर मेडल हैं।

चैंपियनशिपपदक
विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप बुडापेस्टकांस्य पदक
राष्ट्रमंडल खेल ग्लासगो, स्कॉटलैंडरजत पदक
एशियाई खेल इनचियन, दक्षिण कोरियारजत पदक
एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2017, दिल्लीगोल्ड मेडल
राष्ट्रमंडल खेल 2018गोल्ड मेडल
एशियन गेम्स 2018 मेंगोल्ड मेडल
टोक्यो ओलिंपिक 2020कांस्य पदक
कामनवेल्थ गेम्स 2022गोल्ड मेडल

बजरंग पूनिया का रेसलिंग करियर (Bajrang Punia Wrestling Career)

बजरंग पूनिया सात साल की उम्र में ही कुश्ती की दुनिया में कदम रख दिया था, जिसमे इनका सहयोग इनके पिता ने किया। 14 साल की उम्र में इन्होंने अखाड़े में ट्रेनिंग करना शुरू कर दिया। ओलंपिक मेडलिस्ट योगेश्वर दत्त से मुलाकात के बाद इनसे कुश्ती के दांव पेच सीखे।

  • बजरंग पूनिया ने वर्ष 2013 में एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप दिल्ली में सेमीफाइनल तक का सफ़र किया।
  • साल 2013 विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप बुडापेस्ट, हंगरी में 60 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता।
  • साल 2014 के राष्ट्रमंडल खेल ग्लासगो, स्कॉटलैंड में 61 कि.ग्रा वर्ग में रजत पदक जीता।
  • वर्ष 2014 में एशियाई खेल इनचियन, दक्षिण कोरिया में रजत पदक अपने नाम किया।
  • एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2017, दिल्ली में गोल्ड मेडल जीता।
  • साल 2018 के राष्ट्रमंडल खेल में गोल्ड मेडल जीता।
  • साल 2018 के एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता।
  • साल 2021 में टोक्यो ओलिंपिक 2020 में कांस्य पदक अपने नाम किया।
  • कामनवेल्थ गेम्स 2022 में पुरुष वर्ग के 65 किलो ग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता।

बजरंग पूनिया टोक्यो ओलम्पिक में (Bajrang Punia Tokyo Olympic)

साल 2021 में बजरंग पुनिया ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में कजाकिस्तान के डौलेट नियाज़बेकोव को हराकर कांस्य पदक जीता। इस 65 किलोग्राम वर्ग के मुकाबले में बजरंग ने अपने प्रतिद्वंदी को 8-0 के स्कोर से मात देकर जीत हासिल की। पिनिया ने अंत तक टोक्यो ओलंपिक 2021 में बेहतरीन खेल दिखाया।

बजरंग पूनिया की मनपसंद चीजें

बजरंग पुनिया को फुटबॉल और बास्केटबॉल खेलना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नृत्य करना भी पसंद है। खाने में उन्हें घी और रोटी का चूरमा काफी पसंद है। इसके साथ ही उनको रिवर राफ्टिंग का भी शौक है। बजरंग पूनिया के पसंदीदा खिलाड़ियों में योगेश्वर दत्त और कप्तान चंद्रगुप्त सबसे आगे हैं।

बजरंग पूनिया के सोशल मीडिया अकाउंट्स (Bajran Punia social media)

इंस्टाग्राम अकाउंट (Instagram)यहाँ क्लिक करें
फेसबुक अकाउंट (Facebook)यहाँ क्लिक करें
ट्विटर अकाउंट (Twitter)यहाँ क्लिक करें
यूट्यूब चैनल (Youtube)यहाँ क्लिक करें

बजरंग पूनिया की कुल संपत्ति ( Bajrang Punia Net Worth & Salary)

बजरंग पूनिया की कुल संपत्ति (networth) करीब $4 मिलियन (30 करोड़ रूपये) है। बजरंग पुनिया ने रेलवे में टिकट कलेक्टर के रूप में भी काम किया है और टिकट कलेक्टर का मासिक वेतन (salary) 35000 रूपए है।

बजरंग पूनिया से सम्बंधित प्रश्न (FAQs)

बजरंग पूनिया कौन है?

बजरंग पूनिया भारतीय रेसलर (कुश्ती) हैं जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पुरुष वर्ग के 65 किलो ग्राम भार वर्ग में फाइनल में कनाडा के रेसलर को 9-2 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

बजरंग पूनिया का गांव कहाँ है?

बजरंग पूनिया का गाँव हरियाणा के झाझर जिले में है।

बजरंग पूनिया का जन्म कहाँ हुआ

बजरंग पूनिया का जन्म 26 फरवरी 1994 को हरियाणा के झाझर जिले के खुदन गाँव में हुआ था।

बजरंग पूनिया की शादी कब हुई?

बजरंग पूनिया की शादी 25 नवंबर, 2020 को हुई।

बजरंग पूनिया की पत्नी कौन है?

बजरंग पूनिया की पत्नी का नाम संगीता फोगाट है, जो एक चर्चित पहलवान हैं।

बजरंग पूनिया ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में कौन सा पदक जीता?

बजरंग पूनिया ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में कजाकिस्तान के डौलेट नियाज़बेकोव को हराकर कांस्य पदक जीता।

बजरंग पूनिया ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में कौन सा पदक जीता?

बजरंग पूनिया ने कामनवेल्थ गेम्स 2022 में कनाडा के खिलाड़ी लैचलन मैकलिन को 9-2 से मात देकर गोल्ड मेडल जीता।

बजरंग पूनिया की जाति क्या है?

बजरंग पूनिया हिन्दू धर्म से एक जाट समुदाय से सम्बन्ध रखते हैं।

बजरंग पुनिया किस खेल से सम्बंधित हैं?

रेसलिंग (wrestling)

यह भी देखें

Exit mobile version