मध्य प्रदेश में कृषि

  • मध्य प्रदेश की 79 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है।
  • मध्य प्रदेश में कुल 6.32 लाख कृषक परिवार हैं।
  • राज्य के लगभग 49 प्रतिशत भाग पर कृषि की जाती है।
  • अनाज उत्पादन में मध्य प्रदेश का देश में 9वां स्थान है। देश के कुल उत्पादन का 4.65 प्रतिशत
  • कुल खाद्यान उत्पादन में देश में 7वां स्थान (5.93 प्रतिशत)
  • प्रति व्यक्ति खाद्यान्न उत्पादन (2012-13) – 227.5 किग्रा
  • प्रति हेक्टेयर उर्वरक उपयोग (2012-13) – 77.2 किग्रा 
  • प्रति व्यक्ति बोया गया क्षेत्रफल – 0.30 हेक्टेयर
  • राज्य के जी.डी.पी. में कृषि का हिस्सा (2012-13) – 21.32%
  • कृषि में वृद्धि दर (2012-13) – 18.8%

मध्य प्रदेश के कृषि क्षेत्र

कृषि विभाग द्वारा मध्य प्रदेश को 5 कृषि प्रदेशों में विभाजित किया गया है –

1. पश्चिम में काली मिटटी का मालवा प्रदेश

मंदसौर, नीमच, रतलाम, झाबुआ, बड़वानी, हरदा, धार, देवास, उज्जैन, शाजापुर, इंदौर, खंडवा, खरगौन आदि ज्वार एवं कपास के प्रदेश हैं।

2. उत्तर में ज्वार-गेंहू का प्रदेश

मुरैना, श्योपुर, भिंड, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, गुना, छतरपुर तथा टीकमगढ़ जिले में है।

3. मध्य गेंहू का प्रदेश

इसमें भोपाल, सीहोर, होशंगाबाद, नरसिंहपुर, रायसेन, विदिशा, सागर तथा दमोह जिले शामिल हैं।

4. चावल-गेंहू का प्रदेश

इसमें उत्तर में पन्ना, सतना, कटनी, उमरिया, जबलपुर तथा सिवनी शामिल हैं।

5. सम्पूर्ण पूर्वी मध्य प्रदेश (चावल का प्रदेश)

इसमें रीवा, सीधी, शहडोल, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट आदि जिले सम्मिलित हैं।

मध्य प्रदेश के 11 कृषि जलवायु प्रक्षेत्र

भोपाल, जबलपुर, रीवा, ग्वालियर, सागर, इंदौर, खंडवा, झाबुआ, रतलाम, सिवनी एवं बैतूल

Exit mobile version