रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज एक t-20 क्रिकेट सीरीज है जिसमे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके खिलाडियों को शामिल किया जाता है। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज को महाराष्ट्र के रोड सेफ्टी सेल के द्वारा बनाया गया है। इस टूर्नामेंट को पहली बार मार्च 2020 में खेला गया लेकिन अभी कुछ मैच संपन्न हुए ही थे कि कोरोना महामारी के कारण टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया गया। अब यह टूर्नामेंट एक बार फिर से मार्च 2021 में खेला जायेगा जिसमे आप क्रिकेट के बड़े बड़े दिग्गजों को खेलते हुए देख सकते हैं, जैसे कि सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सेहवाग, केविन पीटरसन इत्यादि।
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का उद्देश्य भारत में सड़कों पर लोगों के व्यवहार के प्रति उनके मन को प्रभावित करना और बदलना है तथा सड़क सुरक्षा के महत्वों के बारे में जनता को जागरुक करना है। भारत सहित विश्व में सड़क दुर्घटना एक अहम समस्या है, जिसमे कईं लोग हर रोज अपनी जान गवां देते हैं। जिसका कारण उनकी या किसी अन्य की लापरवाही होती है, इसलिए सरकार द्वारा सड़क दुर्घटना को कम करने और पूरी तरह से रोकने के लिए कईं कदम उठाये जा चुके हैं।
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज महाराष्ट्र के रोड सेफ्टी सेल के द्वारा की गयी एक पहल है, जिसमें सुनील गावस्कर द्वारा इस सीरीज के आयुक्त के रूप में Professional Management Group (PMG) के साथ भागीदारी की गई है। सचिन तेंदुलकर इस लीग के ब्रांड एंबेसडर हैं। Unacademy के द्वारा इस लीग को sponsor किया गया है और Viacom18 लीग का प्रसारण भागीदार है।
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में कुल 6 टीमें शामिल हैं जो निम् प्रकार हैं:
मैच | दिनांक | समय | दिन |
इंडिया लीजेंड्स vs बांग्लादेश लीजेंड्स | 5 मार्च | 7:00 PM | शुक्रवार |
श्रीलंका लीजेंड्स vs वेस्टइंडीज लीजेंड्स | 6 मार्च | 7:00 PM | शनिवार |
इंग्लैंड लीजेंड्स vs बांग्लादेश लीजेंड्स | 7 मार्च | 7:00 PM | रविवार |
साउथ अफ्रीका लीजेंड्स vs श्रीलंका लीजेंड्स | 8 मार्च | 7:00 PM | सोमवार |
इंडिया लीजेंड्स vs इंग्लैंड लीजेंड्स | 9 मार्च | 7:00 PM | मंगलवार |
बांग्लादेश लीजेंड्स vs श्रीलंका लीजेंड्स | 10 मार्च | 7:00 PM | बुधवार |
इंग्लैंड लीजेंड्स vs साउथ अफ्रीका लीजेंड्स | 11 मार्च | 7:00 PM | गुरुवार |
बांग्लादेश लीजेंड्स vs वेस्टइंडीज लीजेंड्स | 12 मार्च | 7:00 PM | शुक्रवार |
इंडिया लीजेंड्स vs साउथ अफ्रीका लीजेंड्स | 13 मार्च | 7:00 PM | शनिवार |
श्रीलंका लीजेंड्स vs इंग्लैंड लीजेंड्स | 14 मार्च | 7:00 PM | रविवार |
साउथ अफ्रीका लीजेंड्स vs बांग्लादेश लीजेंड्स | 15 मार्च | 7:00 PM | सोमवार |
इंग्लैंड लीजेंड्स vs वेस्टइंडीज लीजेंड्स | 16 मार्च | 7:00 PM | मंगलवार |
सेमी-फाइनल 1 | 17 मार्च | 7:00 PM | बुधवार |
सेमी-फाइनल 2 | 19 मार्च | 7:00 PM | शुक्रवार |
फाइनल | 21 मार्च | 7:00 PM | रविवार |
इंडिया लीजेंड्स
सचिन तेंदुलकर, वीरेंदर सहवाग, युवराज सिंह, मोहम्मद कैफ, इरफान पठान, यूसुफ पठान, नमन ओझा, जहीर खान, प्रज्ञान ओझा, नोएल डेविड, मुनाफ पटेल और मनप्रीत गोनी
दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स
जोंटी रोड्स, एंटनी, बोजे, मोर्न वेन विक, गार्नेट क्रगर, रोजर टेलीमाचस, जस्टिन कैंप, अलविरो पीटरसन, एंड्रयू पुटिक, थांडी तशबल, लुट्स बोसमैन, लिलोड नॉरिस जोन्स, ज़ैंडर डी ब्रुइन और मोंडे ज़ोंडेकी
इंग्लैंड लीजेंड्स
केविन पीटरसन, ओवैस शाह, मोंटी पनेसर, निक कॉम्पटन, क्रिस ट्रेमलेट, कबीर अली, साजिद महमूद, फिल मस्टर्ड, क्रिस शॉफिल्ड, जेम्स ट्रिडवेल, जोनाथन ट्रॉट, रयान साइडबॉटम, उस्मान अफजल, मैथ्यू होगार्ड और जेम्स टिंडल
बांग्लादेश लीजेंड्स
अब्दुर रज्जाक, खालिद महमूद, नफीस इकबाल, मोहम्मद रफीक, खालिद मसूद, हन्नान सरकार, जावेद उमर, रजीन सालेह, मेहराब हुसैन, आफताब अहमद, आलमगीर कबीर, मोहम्मद शरीफ, मुशफिकुर रहमान और मामून उर रशीद
वेस्टइंडीज लीजेंड्स
ब्रायन लारा, पेड्रो कॉलिन्स, नरसिंह देओनारिन, टीनो बेस्ट, रिडले जैकब्स, सुलेमान बेन्ने, दीनानाथ रामनारायण, एडम सैनफोर्ड, विलियम पर्किंस, कार्ल हूपर, ड्वेन स्मिथ, रेयान ऑस्टिन और महेंद्र नागामुटू
श्रीलंका लीजेंड्स
सनथ जयसूर्या, उपुल थरंगा, तिलकरत्ने दिलशान, नुवान कुलसेकरा, चमारा सिल्वा, चिन्तका जयसिंघे, थिलन तुषारा, दम्मिका प्रसाद, रंगना हेराथ, चमारा कपुगेदरा, दुलांजना जिजेसिंघे, रसेल अर्नोल्ड, अजंता मेंडिस, परवीज महरुफ़, मंजुला प्रसाद और मलिंदा वर्नापुरा
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का लाइव टेलीकास्ट Colors Cineplex और Colors Rishtey tv channel पर किया जायेगा। आप Voot app और Jio TV पर भी लाइव मैच को ऑनलाइन देख सकते हैं। मैच के शुरू होने का समय शाम 7 बजे IST है।
आप BookMyShow से online tickets book कर सकते हैं। Ticket Price 100 रूपये से शुरू है और 1500 रूपये तक है, भारत के मैचों के लिए ticket price 500 रूपये से शुरू है। Book करने के बाद आप अपनी पसंद की team और players का Live Action देख सकते हैं।
BookMyShow से online tickets book करने का link इस प्रकार है:
https://in.bookmyshow.com/sports/unacademy-road-safety-world-series/ET00306735
यह भी देखें 👉👉 आईपीएल: इतिहास, टीमें व उनके मालिक – IPL की सम्पूर्ण जानकारी