अटल पेंशन योजना या स्वावलम्बन योजना भारत सरकार द्वारा एक विशेष आयु समूह के लिए बनायीं गयी योजना है। योजना को अटल पेंशन योजना के नाम से भी जाना जाता है। स्वावलम्बन योजना भारत सरकार द्वारा समर्थित एक वृत्ति योजना है। इस योजना का लक्ष्य असंगठित क्षेत्र एवं कमज़ोर वर्ग के लोगों को पेंशन की सुविधा प्रदान करना है। योजना को भारत सरकार द्वारा जून 2015 में लागू किया गया।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य कमज़ोर वर्ग के लोगों को एक निश्चित आयु के बाद पेंशन के रूप में सहायता प्रदान कर उनके जीवन को सरल बनाना है।योजना के अनुसार आवेदक 60 वर्ष की आयु के पश्चात पेंशन राशि के लिए आवेदन कर सकते हैं।
योजना का नाम | अटल पेंशन योजना |
लॉन्च की गयी | वर्ष 2015 |
इनके द्वारा शुरू की गयी | केंद्र सरकार द्वारा |
लाभार्थी | देश के असंगठित क्षेत्रो के लोग |
उद्देश्य | पेंशन प्रदान करना |
ऐसा देखा गया है की ऐसे बहुत से वर्ग विशेष हैं जिन्हें 60 वर्ष के कार्यकाल के बाद भी पेंशन की सुविधा प्रदान नहीं की जाती है, जिसमें स्वरोजगार एक निजी क्षेत्र में क्रय करने वाले व्यक्ति विशेष अधिक हैं। योजना के अंतर्गत उन सभी वर्ग के लोगों को 60 वर्ष की आयु के पश्चात पेंशन की सुविधा प्रदान की जाएगी।
अटल पेंशन योजना के अंतर्गत व्यक्ति ना सिर्फ कम राशि जमा करा कर ज़्यादा राशि प्राप्त कर सकते हैं अपितु अचानक मृत्यु का किसी भी अन्य परेशानी के आने पर आपके परिवार के व्यक्ति भी इसका लाभ उठा सकते हैं। अटल पेंशन योजना के कुछ मुख्य उद्देश्य निम्न प्रकार से हैं-
1. योजना के तहत यदि पेंशन धारक की मृत्यु हो जाये तो उसकी पत्नी को, और यदि पत्नी की भी मृत्यु हो जाये तो बच्चों को पेंशन प्रदान होती रहेगी।
2. योजना में आपको आजीवन पेंशन प्राप्त करने हेतु आजीवन पैसों का समावेश नहीं करना होता।
3. 18 से 40 वर्ष का कोई भी व्यक्ति इस योजना का लाभ उठा सकता है, सरकार द्वारा आयु और आवेदक द्वारा जमा कराई जाने वाली राशि के आधार पर नीतियों का स्पष्टीकरण किया गया है।
4. यह योजना 18 से 40 वर्ष के लोगों के लिए ही है, साथ ही पी.एफ. खाते की तरह इस खाते में सरकार द्वारा अनुदान किया जायेगा।
अटल पेंशन योजना के तहत हर माह पेंशन जमा करने हेतु एवं योजना का लाभ उठाने हेतु सिर्फ 18 से 40 वर्ष के व्यक्ति ही आवेदन कर सकते हैं। योजना का प्रीमियम इस बात पर निर्धारित किया जायेगा की 60 वर्ष की आयु के पश्चात आवेदक कितनी पेंशन चाहता है। सरकार द्वारा पेंशन का प्रीमियम बता दिया जायेगा जिसे आवेदक को 60 वर्ष की आयु तक हर माह भरना होगा, उसके बाद योजना एवं प्रीमियम के अनुसार आवेदक को योजना का लाभ मिलेगा।
जून 2015 से पहले भी इस योजना का एक चरण प्रारम्भ किया गया था, जिसमें कुछ खामियां होने के कारण योजना को 2015 में पुनः प्रारम्भ किया गया और पुराने आवेदक अथवा योजना धारकों को नयी योजना में शामिल कर लिया गया।
Age of entry | Years of contribution | First Monthly pension of Rs.1000/- | Second Monthly pension of Rs.2000/- | Third Monthly pension of Rs.3000/- | Fourth Monthly pension of Rs.4000/- | Fifth Monthly pension of Rs.5000/- |
18 | 42 | 42 | 84 | 126 | 168 | 210 |
19 | 41 | 46 | 92 | 138 | 183 | 224 |
20 | 40 | 50 | 100 | 150 | 198 | 248 |
21 | 39 | 54 | 108 | 162 | 215 | 269 |
22 | 38 | 59 | 117 | 177 | 234 | 292 |
23 | 37 | 64 | 127 | 192 | 254 | 318 |
24 | 36 | 70 | 139 | 208 | 277 | 346 |
25 | 35 | 76 | 151 | 226 | 301 | 376 |
26 | 34 | 82 | 164 | 246 | 327 | 409 |
27 | 33 | 90 | 178 | 268 | 356 | 446 |
28 | 32 | 97 | 194 | 292 | 388 | 485 |
29 | 31 | 106 | 212 | 318 | 423 | 529 |
30 | 30 | 116 | 231 | 347 | 462 | 577 |
31 | 29 | 126 | 252 | 379 | 504 | 630 |
32 | 28 | 138 | 276 | 414 | 551 | 689 |
33 | 27 | 151 | 302 | 453 | 602 | 752 |
34 | 26 | 165 | 330 | 495 | 659 | 824 |
35 | 25 | 181 | 362 | 543 | 722 | 902 |
36 | 24 | 198 | 396 | 594 | 792 | 990 |
37 | 23 | 218 | 436 | 654 | 870 | 1087 |
38 | 22 | 240 | 480 | 720 | 957 | 1196 |
39 | 21 | 264 | 528 | 792 | 1054 | 1318 |
40 | 20 | 291 | 582 | 873 | 1164 | 1454 |
अटल पेंशन योजना का लाभ उठाने हेतु आवेदक के पास कार्ड होना आवश्यक है, यदि आपके पास कार्ड नहीं है तो पेंशन लेने से पहले आपको कार्ड बनाना अनिवार्य है। अर्थात योजना में अपना समावेश करने हेतु आपको कार्ड की अनिवार्यता नहीं है, परन्तु कुछ समय पश्चात आपको कार्ड जमा करना अनिवार्य होता है। नागरिक का योगदान योजना में समावेश करने हेतु 20 वर्षों तक रहेगा। बैंक में बचत खाता भी अनिवार्य है।
सभी सरकारी कर्मचारी साथ ही साथ वे कर्मचारी जिन्हें पी.एफ. की सुविधा प्राप्त है इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते। हालांकि सरकार द्वारा इस नियम को संशोधित किया जा रहा है और जल्द ही संशोधन के साथ इस योजना को पारित किया जायेगा।
यदि आवेदक द्वारा राशि जमा करने पर देरी हुयी अथवा आवेदक द्वारा योजना की राशि को पूरी तरह रोका गया तो आवेदक को दंड स्वरुप कुछ निवेश करना होगा।
1. आइडेंटिटी प्रूफ – आधार कार्ड / वोटर कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस / पैन कार्ड
2. निवास प्रमाण पत्र – फ़ोन बिल / जल बिल / बिजली बिल
3. आय प्रमाण पत्र
4. इनकम टैक्स
5. बैक अकाउंट स्टेटमेंट
6. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
सरकार द्वारा इस प्रकार की अनेक योजनाओं का संचालन मानव हिट के लिए किया जा रहा है, एक जागरूक नागरिक होने के साथ यह हमारा प्रथम कर्तव्य है कि अपने आस पास वाल उन सभी नागरिकों को इन योजनाओं के बारे में बताया जाये तो इस योजना की पात्रता के हकदार हैं ताकि सरकार द्वारा किये जाने वाले ये प्रयास विफल ना हों।
इस योजना के तहत व्यक्ति विशेष अपनी बुजुर्ग अवस्था के लिए एक निश्चित पूंजी का समावेश कर सकता है साथ ही साथ सरकार द्वारा भी इस निवेश में योगदान दिया जायेगा। अतः यह अत्यंत आवश्यक है की हर व्यक्ति को इस योजना की जानकारी प्राप्त हो। धारक यदि किसी भी कारण अकाल मृत्यु को प्राप्त हुआ तो उनके परिवार को इस योजना का पूरा लाभ दिया जायेगा, हालांकि योजना हेतु 20 वर्ष तक का न्यूनतम योगदान आवश्यक है।
यह भी देखें 👉👉 राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना क्या है? राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना हेतु पात्रता, दस्तावेज़